• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Lucknow : क्रिकेट के मैदान पर उतरे सीएम योगी | Chief Minister | India Advocate Cricket Tournament

Oct 8, 2024


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक नया रूप लखनऊ के 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूनार्मेंट के शुभारंभ पर देखने को मिला. जब सीएम योगी क्रिकेट के मैदान में बल्ला लेकर उतरे, तो उनके अंदाज ने सभी को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सीएम योगी अपने बल्लेबाजी के हुनर का प्रदर्शन करते नजर आए.सीएम योगी ने एक्स पर किए एक पोस्ट में अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की है. सीएम योगी ने लिखा, “आज लखनऊ में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूनार्मेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. सीएम ने आगे लिखा पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में खेल गतिविधियों का विस्तार हुआ है. ‘खेलो इंडिया’, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘सांसद खेलकूद प्रतियोगिता’ इसके प्रमाण हैं. प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *