कार के बोनट पर केक रखकर और तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते है. पिछले कुछ दिनों से युवाओं पर इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. अब ऐसे में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें कुछ दबंग लोग एक साथी का जन्मदिन मना रहे है.इस दौरान कार के बोनट पर केक रखा है और कुछ लोग वहां पर एन्जॉय कर रहे है, इनमें से एक के हाथ में पिस्तौल होती है और वो इससे फायरिंग करता है. घटना जेवर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
