• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Madhya Pradesh : घाट के किनारे महिला की डिलीवरी, नर्स देखती रही तमाशा | Narmada river | sea news

Oct 8, 2024

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां पर नर्मदा नदी के घाट के किनारे पर खुले में एक महिला की डिलीवरी करवाई गई. इस दौरान एक महिला नर्स भी मौजूद होती है, लेकिन वो केवल तमाशा देखते हुए खड़ी रहती है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ये घटना खंडवा जिले के इंदौर -इच्छापुर रोड के मोरटक्का की बताई जा रही है. साड़ी को पर्दा बनाकर महिला की डिलीवरी कराने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने पूछताछ की बात कही है जानकारी के मुताबिक मोरटक्का में नर्मदा नदी किनारे के खेड़ीघाट में ये घटना हुई है. यहां पर महिला अपने पति के साथ पूजा की सामग्री बेचने का काम करती है. बताया जा रहा है की जब महिला का पति बाहर गया हुआ था, तभी महिला को तेज दर्द शुरू हुआ. इसके बाद महिला को एक जगह लेटाया गया और पास के स्वास्थ केंद्र को जानकारी दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *