प्राइवेट स्कूलों में जहां एक ओर छात्रों को कई सुविधाएं मुहैय्या करवाई जाती है,जिससे की उनका भविष्य निखरे, तो वही उत्तरप्रदेश की सरकारी स्कूलों में छात्रों के भविष्य के साथ ही खिलवाड़ करने के मामले दिखाई दे रहे है. बागपत में एक स्कूल में ऐसी ही एक घटना सामने आई है. बागपत के रटौल के प्राइमरी स्कूल की छत बारिश के पानी के कारण टपक रही है. जिसके कारण क्लासरूम में पढ़नेवाले छात्र हाथों में छाते लेकर क्लास में बैठे थे, विकास की बात करनेवाले मंत्रियों के लिए इससे बड़ी शर्म की बात कोई नहीं हो सकती है. इस वीडियो के सोशल में वायरल होने के बाद लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की है.
