सोशल मीडिया पर बिल्ली को बौद्ध धर्म की शिक्षा लेते हुए एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जी हां, मानो या न मानो, सोशल मीडिया पर एक जिंजर कैट ने सबका दिल जीत लिया, जब सबसे ‘धार्मिक सेटअप’में एक भिक्षु द्वारा ‘धर्म की शिक्षा’ प्राप्त करने का उसका वीडियो आॅनलाइन वायरल होने लगा. सबसे प्यारी बात यह थी कि बिल्ली ने भिक्षुओं की पोशाक के साथ-साथ प्यारा सा छोटा चश्मा भी पहना हुआ है. हैरानी की बात यह है कि जिंजर कैट होने के बावजूद भी वह भिक्षुओं के साथ चुपचाप बैठी रही और ‘ज्ञान’ प्राप्त करती रही. यह वीडियो थाईलैंड का है.
