• Tue. Jul 28th, 2026

प्रधानमंत्री आवास में बछड़े का जन्म | Delhi | Narendra Modi | SEA NEWS

Sep 16, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास में जन्मे एक बछड़े का वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को बछड़े को स्नेहपूर्वक सहलाते और उसका स्वागत करते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा, पीएम मोदी ने मंदिर के सामने बछड़े के साथ भगवान की पूजा भी की. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है. इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *