• Tue. Jul 28th, 2026

Maharashtra : युवाओं के सवाल पर बीजेपी नेता ने साधी चुपी | Rural Development Minister | Mahajan

Sep 16, 2024

महाराष्ट्र राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन को उस समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा,जब खराब सड़कों को लेकर वे अपने ही विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के सवालों का जवाब नहीं दे पाएं और बाइक से निकलकर चले गए. दरअसल महाजन जलगांव के जामनेर तहसील के लिहा तांडा गांव में कार्यक्रम में गए हुए थे. इस गांव की सड़कों की हालत काफी खराब थी, लोगों को चलने के लिए भी सड़क नहीं है, पूरी सड़क कीचड़ से भरी हुई है. इस दौरान गांव के युवा एकत्रित हुए और उन्होंने महाजन से सवाल पूछने शुरू किए, लेकिन महाजन ने किसी भी सवाल को कोई जवाब न देते हुए सीधे बाइक पर बैठकर वहां से निकल गए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *