रिश्वत कांड में निलंबित हुए जेडी आरपी शर्मा को शासन ने बहाल कर दिया है। उन्हें आगरा का जेडी नियुक्त किया गया है। कुछ समय पहले ही कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। उनके खिलाफ विजिलेंस कोई ठोस साक्ष्य कोर्ट में पेश नहीं कर पाई थी। शासन की जांच में भी रिपोर्ट उनके पक्ष में थी। रिपोर्ट में विजिलेंस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे।
