उत्तर प्रदेश के बांदा से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक देवर ने मजाक से नाराज होकर ईंट से सिर कुचलकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। बता दें कि यह हत्या नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव में 3 नवंबर हुई थी जब हत्यारोपी सुनील छत के रास्ते म्रतक आशा के घर में घुसा। आशा के सोने के बाद उसने पहले डंडे से वार कर उसे बेहोश किया और फिर घसीट कर कर बाहर ले गया। इसके बाद ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। करतूत छिपाने के लिए उसने शव को कूड़े़े के ढेर में छिपा दिया।जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया
