भदोही में एक कार का टायर फट गया जिससे कार असंतुलित होकर खड़े ट्रक में टकरा गई, घटना ऊंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग की है, बता दे कि कार में 8 लोग सवार थे जो वाराणसी में एक जागरण कार्यक्रम से लौटकर कानपुर की तरफ जा रहे थे की तभी यह हादसा हो गया जिसमें निखिल और शोभित नाम के दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं समेत 6 लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
