विवरण- 11 अक्टूबर यानी आज लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का जेपीएनआईसी में स्थित जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम पहले से तय था लेकिन इससे पहले ही उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई देर रात ही जेपीएनआईसी के गेट पर ऊपर तक टीन शेड लगा दिए गए हैं। अब अखिलेश यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर पुलिस की बैरिकेडिंग लगा दी गई सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, सरकार टिन की बाउंड्री बनाकर कुछ छिपाना चाहती है। वे हमें एक महान नेता का सम्मान क्यों नहीं करने दे रहे हैं? ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। हर साल जयप्रकाश नारायण जयंती पर सपा के कार्यकर्ता और नेता इकट्ठा होते थे और उन्हें श्रद्धांजलि देते थे…सरकार क्यों छिपाना चाहती है?…यह निमार्णाधीन नहीं है, इसे बेचा जाएगा…
