• Tue. Jul 28th, 2026

पीएम मोदी ने थाईलैंड की युवा प्रधानमंत्री को दी बधाई | Pm Modi | Thailand | Patongtarn Shinawatra

Oct 11, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैटोंगटार्न शिनवात्रा को थाईलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर आज बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं। बता दें कि थाईलैंड के पूर्व राष्ट्रपति थाकसिन शिनवात्रा की बेटी पैटोंगटार्न शिनावात्रा रविवार को शाही समर्थन पत्र मिलने के बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री बन गईं। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, थाईलैंड की प्रधानमंत्री चुने जाने पर पैटोंगटार्न शिनावात्रा को बधाई। एक बहुत ही सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *