• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

TOP STORY : बेसुराग पुलिस! | Robbery | Jewellery showroom | Sea News

May 6, 2025

बोदला रोड कारगिल तिराहे के पास बालाजी ज्वेलरी शोरुम में करीब बीस लाख की लूट के बाद सरार्फा व्यवसाई योगेश चैधरी की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश है, पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने के दौरान व्यापारियों ने सोमवार तक खुलासे का अल्टीमेटम दिया है, गुस्साए व्यापारियों ने ऐलान किया था कि सोमवार को खुलासा नहीं हुआ तो मंगलवार को बाजार बंद कर आंदोलन किया जायेगा, व्यापारियों के ऐलान के बाद पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं, यूपी के साथ एमपी और राजस्थान पुलिस की भी बदमाशों को पकड़ने में मदद ली जा रही है, सीसीटीवी फुटेज भी भेजे गये हैं, पहचान एप से भी बदमाशों के करीब पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है,जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, इससे ऐसा लग रहा है कि बदमाश पेशेवर हैं, योगेश चैधरी को गोली मारने के बाद बाइक पर सवार होकर आराम से निकले थे, बताया गया है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए बनाई गई दस टीमें अलग अलग दिशा में कार्य कर रही हैं, पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है, इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस कर सकती है, रामा एन्क्लेव सिकंदरा के रहने वाले योगेश चैधरी की कारगिल तिराहे पर बालाजी ज्वेलरी शोरुम है, शुक्रवार को दिनदहाड़े नकाबपोश दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था, शोरुम से लाखों के जेवर लूटकर भाग रहे बदमाशों ने पकड़ने पर योगेश चैधरी को गोली मार दी थी, अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था, पुलिस की बनाई गई टीमों के साथ डीसीपी सिटी सोनम कुमार खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *