शिकोहाबाद से गुड़गांव जा रही रोडवेज बस में 25 सवारी बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ी गईं। यह खुलासा तब हुआ जब क्षेत्रीय प्रबंधक बी.पी. अग्रवाल ने मथुरा जाते समय रास्ते में कई बसों की चेकिंग की। जांच के दौरान शिकोहाबाद डिपो की एक बस में परिचालक की घोर लापरवाही सामने आई, जिसमें उसने यात्रियों से किराया तो लिया, लेकिन टिकट जारी नहीं किए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट इटावा के क्षेत्रीय प्रबंधक को भेज दी है और कार्रवाई की संस्तुति की है।
