• Fri. Sep 11th, 2026

Tamil Nadu : तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी , स्कूल, कॉलेज बंद | Meteorological Department

Oct 15, 2024


तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में मंगलवार, 15 अक्टूबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीएम एम.के. स्टालिन ने इन जिलों में स्थित प्ज् कंपनियों से 18 अक्टूबर तक अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का आग्रह किया है. दरअसल, मौसम विभाग (प्डक्) ने अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. खासकर 15 अक्टूबर को बारिश का असर सबसे ज्यादा होने की संभावना है, जिसके लिए विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *