• Fri. Sep 11th, 2026

Delhi : पीएम ने अब्दुल कलाम को वीडियो पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि | PM Modi | APJ Abdul Kalam |Sea News

Oct 15, 2024

देश आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मना रहा है. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वीडियो के साथ ही पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उनका विजन और चिंतन विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है.पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के मौके पर स्कूल और कॉलेजों में प्रोग्राम आयोजित कर बच्चों को उनके बारे में बताया जा रहा है. एपीजे अब्दुल कलाम सिर्फ भारत के राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि देश उन्हें मिसाइल मैन और महान वैज्ञानिक के रूप में भी जाना जाता है. जिनका योगदान देश के लिए बहुत बड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *