नोएडा जैसे शहर में युवको के हुडदंग मचाने की कई घटनाएं सामने आती है. अब ऐसे में सेक्टर 20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर -31 में कार की छत पर तेज म्यूजिक बजाते हुए एक युवक हाथ में शराब की बोतल हाथ में लेकर डांस करने का वीडियो सामने आया है. युवक कार की छत पर नाच रहा है और उसके दोस्त कार के नीचे हुडदंग मचा रहे है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इन चार युवकों पर कार्रवाई करते हुए इनकी कार जब्त की है. पुलिस ने चारों युवक पर की कार्रवाई बताया जा रहा है की घटना शनिवार देर रात की है. ये लोग तेज आवाज में कार के म्यूजिक सिस्टम पर डांस कर रहे थे. जिसके कारण आसपास के लोग परेशान हो गए. ऐसे में किसी ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और इन युवकों पर कार्रवाई की. कार की छत पर डांस कर रहा युवक एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर 20 में चार लोग कार पर चढ़कर डांस और शोर शराबा कर रहे थे. सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निठारी के हर्ष पांडे, शिव गौतम, कासिम और आनंद नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नोएडा पुलिस ने की कार्रवाई
“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”
