• Thu. Sep 10th, 2026

NATIONAL ROUNDUP : मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को दी तालिबानी सजा | Unnao

Aug 5, 2024


उन्नाव जिले के बीघापुर में एक इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है.जिसमें एक नाबालिग को मोबाइल चोरी के आरोप में पोल से बांधकर उसकी पिटाई की गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर जब ये वीडियो वायरल हुआ, तब पुलिस हरकत में आई और इस मामले में जांच शुरू की. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल जानकारी के मुताबिक अकवाबाद गांव में दबंगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक नाबालिग को बिजली के पोल से बांधा और उसकी पिटाई की, इसके बाद कई घंटे तक उसको खड़ा रखा. बताया जा रहा है की उसपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया था, उसके इनकार करने पर उसको पोल से बांधकर उसकी पिटाई की गई. नाबालिग को बिजली के पोल से बांधकर पीटा नाबालिग की उम्र 15 साल बताई जा रही है. इसका जब नाबालिग के परिवार ने विरोध किया तो उन्हें भी धमकाया गया. बताया जा रहा है नाबालिग एक ढाबे पर मजदूरी का काम करता है ढाबे पर मजदूरी का काम करता है नाबालिग

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *