• Fri. Apr 17th, 2026

NATIONAL ROUNDUP : अचानक गिरी स्कूल की दीवार | Gujarat | collapsed | Sea News

Jul 22, 2024

गुजरात के वडोदरा में एक बड़ी घटना सामने आई है। एक स्कूल में बच्चे लंच ब्रेक में खाना खा रहे उसी पर एक स्कूल की दीवार गिर गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन बच्चे दीवार के साथ नीचे जा गिरे। नीचे गिरे बच्चों को चोटे आई हैं। अचानक गिरी स्कूल की दीवार हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। बता दें कि एक बच्चे को ज्यादा चोट आई है। सभी जख्मी हुए बच्चों को मेडिकल ट्रीटमेंट दिलवाया गया। दीवार गिरने से जख्मी हुए बच्चे घटना के बाद बच्चे बुरी तरह से कांप गए। दूसरी कक्षाओं के बच्चे भी बुरी तरह से सहम गए। बता दें कि इस प्राइवेट स्कूल की बिल्डिंग चार मंजिल की है। दीवार गिरने से सहमे छात्र उप अग्निशमन अधिकारी विनोद मोहिते ने बताया की, ष्हमें स्कूल से दीवार गिरने की सूचना मिली थी. हम मौके पर पहुंचे। सातवीं कक्षा के एक छात्र को मामूली चोटें आईं… मलबे में छात्रों की 10-12 साइकिलें दब गई थीं, जिन्हें हमने हटा दिया… मलबे में दब गईं छात्रों की साइकिलें प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूल की बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर है, हालांकि स्कूल मैनेजमेंट का दावा है उसके पास तमाम जरूरी सर्टिफिकेट और दस्तावेज हैं। स्कूल की बिल्डिंग काफी समय से है जर्जर पुलिस ने घायल बच्चों के परिजनों के साथ स्कूल प्रबंधन से बयान दर्ज किया। पुलिस ने अनुसार पूर मामले की जांच की जाएंगी, हालांकि इस घटना के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। परिजनों के साथ स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *