NATIONAL ROUND UP : रिंकू राजपूत और उसके 20 साथी गिरफ्तार | Jhansi | SEA NEWS झांसी नवाबाद पुलिस ने रिंकू राजपूत और उसके 20 साथियों को गिरफ्तार कर 6 कारों को सीज किया गया। दरअसल जमानत पर 14 जुलाई को रिंकू राजपूत के जेल से रिहा होने के बाद उसके सैकड़ो समर्थकों ने एक जुलूस निकाला था रिंकू राजपूत और उसके 20 साथी गिरफ्तार रिंकू राजपूत के समर्थकों ने झांसी-कानपुर हाईवे पर गाड़ियां खड़ी करके जाम लगा दिया जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग जाम में फंसे रहे, हूटर बजाती गाड़ियों के साथ रिंकू राजपूत जुलूस लेकर अपने गांव पहुंचा था। रिंकू राजपूत के जेल से रिहा होने के बाद निकाला जुलूस वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रिंकू राजपूत समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था पुलिस ने रिंकू राजपूत समेत 21 लोगों को अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया है। झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम में फंसे रहे लोग रिंकू राजपूत ने बताया कि हमारे खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवा कर जेल भेजा था। हमारा लक्ष्य है अवैध बालू खनन को रोकना है। झूठे मुकदमे लिखवा कर भेजा जेल- रिंकू राजपूत एसपी सिटी ने बताया कि एसपी सिटी ने बताया कि रिंकू राजपूत जो किसी मामले में जेल में बंद था।उनके समर्थकों ने जेल से रिहा होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमों का उल्लघंन किया है इसको संज्ञान में लेते हुए थाना नवाबाद में केस दर्ज किया गया था राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमों का उल्लघंन एसपी सिटी ने बताया कि रिंकू राजपूत और उनके 20 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। जुलूस में शामिल 6 गाड़ियों को सीज किया जा रहा है। अन्य साथी और वाहन की तलाश की जा रही है। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। अन्य साथी और वाहन की तलाश जारी
“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”
