संभल के सीओ अनुज चैधरी ने होली के त्यौहार को लेकर स्पष्ट किया है कि अगर किसी को होली के रंगों से परहेज है तो वो होली के दिन घर से ना निकले…और अगर बाहर निकलें तो अपना दिल बड़ा रखे,सबको एक जैसे समझें। उन्होंने कहा कि होली साल में एक बार आती है और जुमा 52 बार आता है। जैसे ईद एक बार आती है वैसे ही होली भी आती है। दोनों त्यौहार हर समुदाय के लिए विशेष हैं, इसलिए हमें मिलजुल कर इनको मनाना चाहिए।
