सोनभद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी बीएन सिंह एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया। लोक अदालत में 12 ऐसे जोड़ो का पुन: मिलन कराया गया जो छोटी छोटी बातों पर अलग होकर मुकदमा लड़ रहे थे। सभी जोड़ो द्वारा शपथ लेकर खुशी खुशी एक साथ रहने को राजी हुए।
