मथुरा के थाना जमुनापार इलाके में ग्राम तैयापुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव यमुना में तैरता हुआ मिला । युवक के शव को देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची इलाज पुलिस ने शव को यमुना से बाहर निकलवाया और पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।
