फिरोजाबाद के नगला मान सिंह गांव में सुबह के समय जब किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए गए, तो उन्हें एक चौंका देने वाला नजारा दिखाई दिया। उनके खेत में 8 फीट लंबा मगरमच्छ आराम फरमा रहा था। वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग द्वारा पूर्व में किए गए मगरमच्छ रेस्क्यू के अनेक प्रयासों से परिचित किसानों ने तुरंत वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया |
