बहराइच की घटना पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है। घटना के उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं. कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी, हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं. समाजवादी पार्टी पर उन्होंने कहा, दंगा फसाद समाजवादी पार्टी के डीएनए में है। हमारी प्रतिबद्धता राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में है।
