• Sun. Oct 25th, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

बहराइच में माहौल तनावपूर्ण, इंटरनेट बंद | Bahraich district | Uttar Pradesh | CM Yogi | Sea News

Oct 15, 2024

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई इस हिंसक घटना के बाद से पूरा क्षेत्र तनाव में है. इसके चलते जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर बहराइच जिले में 16 अक्टूबर तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स ने भी बहराइच में मोर्चा संभाल रखा है. हिंसा में शामिल अब तक 30 से अधिक संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनमें से 10 के खिलाफ ऋकफ दर्ज की गई है. इस पूरे मामले को लेकर सीएम योगी गंभीर हैं और उन्होंने उच्च अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *