सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ अनोखा और हैरान कर देने वाला देखने को मिलता है, और इस बार मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग दंग रह गए. इंदौर से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि ये क्या हो रहा है. वीडियो में कुछ लड़कियां नकली दाढ़ी और मूंछें लगाकर अजीबोगरीब रैली निकालती नजर आ रही हैं. उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था, “दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड, चॉइस तुम्हारी!” इस नारे ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया. इसके अलावा, लड़कियां जोर-जोर से “नो क्लीन शेव, नो लव!” जैसे नारे भी लगा रही थीं, जिसने लोगों को और भी ज्यादा हैरान कर दिया.
