देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लोगों को सांस लेना मुश्किल होते जा रहा है. राजधानी में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होते जा आरही है. दिल्ली में पांचवे दिन शुक्रवार, 18 अक्टूबर को भी वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी एक्यूआई 270 पर पहुंच गया है. इससे आनंद विहार क्षेत्र समेत कुछ इलाको में स्थिति और गंभीर हो गई है, जहां एक्यूआई 339 तक पहुंच गया है, जो वायु प्रदूषण के हिसाब से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं राजधानी में वायु प्रदुषण खराब होने की वजह कई क्षेत्रों, विशेषकर इंडिया गेट को धुंध ने ढक लिया है. जिसकी वजह से विशेषकर इंडिया पूरा धुंध से ढका हुआ नजर आ रह है. राजधानी मे वायु प्रदुषण खराब होने की वजह से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है दिल्ली में रहने वाले लोगों को बिगड़ते वायु प्रदुषण को लाकर परेशान ना होना पड़े. वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए, सार्वजनिक निर्माण विभाग की गाड़ियां राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है.
