• Sat. Oct 17th, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

डेढ़ महीने में 8वीं बार किशोरी को सांप ने डसा | Teenager bitten by snake for 8th time | Hathras | Sea News

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ऐहन गांव के छोटा लाडपुर मजरे में 17 वर्षीय किशोरी को सांप के डसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम एक बार फिर किशोरी को सांप ने डस लिया, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का दावा है कि डेढ़ महीने में यह आठवीं घटना है। परिवार के मुताबिक, घर में काला सांप कई बार दिखाई दे चुका है और उसे पकड़ने के लिए सर्प मित्रों को भी बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिवार ने वन विभाग से जल्द सांप का रेस्क्यू कराने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Hathras

Click Here For The Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *