आगरा में बड़ा हादसा टला, हाइट गेट से टकराई स्लीपर बस | Agra Bus Incident | Sea News
आगरा में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ईदगाह बस स्टैंड से खेरिया मोड़ की तरफ जा रही एक स्लीपर बस आगरा कैंट ओवरब्रिज के हाइट गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हैरानी की बात ये है कि ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले ही भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक का बड़ा बोर्ड लगा हुआ है। इसके बावजूद बस ब्रिज तक पहुंच गई। Agra Bus Incident
Click Here For The Latest News
