यूपी के गोंडा जिले में हुए हादसे के बाद अब राजस्थान से बुरी खबर है। यहां अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी पलटने का मामला सामने आया है। ये हादसा अलवर स्टेशन और मॉल गोदाम के बीच हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। बताया जा रहा है कि हादसा 21 जुलाई की रात करीब 2:30 बजे हुआ।
