अयोध्या में रामलला की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो तैनात किए जाने हैं। पिछले तीन दिन से इसको लेकर एनएसजी कमांडो अपने कौशल-कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो ने अयोध्या में मॉक ड्रिल की। एटीएस, एसटीएफ, पीएसी, पुलिस सेना की टुकड़ी के साथ एनएसजी की टीम सड़क पर उतरी। बख्तरबंद गाड़ियों के काफिले के साथ एनएसजी की टीम रामपथ से निकली। टेढ़ी बाजार में थोड़ी देर रुकने के बाद कमांडो आगे बढ़े। कमांडो ने आपातकालीन स्थिति में आतंकी गतिविधियों से कैसे निपटा जाता है इसको लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एनएसजी कमांडो को सड़क पर देखकर अयोध्यावासी आश्चर्यचकित हो गए। एनएसजी कमांडो राम जन्मभूमि परिसर के गेट नंबर 11 सें जवान श्री जन्मभूमि परिसर में दाखिल हुए।
