Etah : सामूहिक विवाह समारोह में पहली पत्नी ने मचाया हंगामा | Sea News
एटा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब सात फेरे लेने पहुंचे दूल्हे की पहली पत्नी अचानक समारोह स्थल पर पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने जा रहा है। पहली पत्नी के विरोध के बाद पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया और दूसरी शादी रुकवा दी।
