Etah : एटा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं | Sea News
एटा में शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही स्कॉर्पियो कार रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Click Here For The Latest News
