Dhanauli : शिवम के माता पिता ने की इंसाफ की मांग | Sea News
थाना मलपुरा अंतर्गत धनौली पुलिस चौकी के पीछे नाले में मिले 17 साल के शिवम के शव के बाद युवक के माता- पिता पुलिस की शैली से असंतुष्ट हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं, बता दें कि उक्त मामले में धनौली पुलिस पर आरोप लग रहे हैं, जिस शिवम का शव नाले में बरामद हुआ है उसे एक दोस्त के जन्मदिन के अवसर पर हो रही पार्टी से उठाकर लाने का पुलिस पर आरोप लग रहा है, मामले में पुलिस अन्य युवकों को भी उठाकर लाई थी। इसी के चलते परिवार के लोग मांग कर रहे हैं कि मामले में जो भी लोग शामिल हैं, ऐसे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Click Here For The Latest News
