Agra: पीएम मोदी का जन्मदिन नजर आई नगर निगम की उदासीनता | Sea News
प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जहां आगरा शहर उल्लास में डृबा था तो वहीं आगरा नगर निगम इस सम्बंध में उदासीन नजर आया, नगर निगम के कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई। ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में निगम अधिकारियों ने समय पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा जिसके चलते समय पर पहुंचे अतिथि भी उदासीन नजर आए। दरअसल निगम ने सुबह 10 बजे से प्रस्तावित रक्तदान शिविर में बुलावा भेजा था लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और रक्तदाता समय से तो पहुंच गए, पर जिम्मेदार अधिकारी निर्धारित समय तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ही नहीं। Agra
Click Here For The Latest News
