Agra: आरटीओ कार्यालय के पास चला नगर निगम का बुलडोजर | Sea News
आरटीओ प्रशासन की शिकायत के बाद नगर निगम की टास्कफोर्स ने गुरुवार को आरटीओ कार्यालय के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने फुटपाथ और सार्वजनिक स्थान पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए दुकानों के आगे लगाए गए टिन शेड और अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
Click Here For The Latest News
