Agra : भदरौली जनसेवा केंद्र में चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार | Sea News
थाना पिनाहट क्षेत्र के भदरौली में जनसेवा केंद्र की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बैटरी, इनवर्टर सहित घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। चोरी की वारदात में शामिल तीसरा अभियुक्त अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
Click Here For The Latest News
