शिकोहाबाद में मोहल्ला कटरा मीरा के प्रोपर्टी डीलर की घर से ले जाकर हत्यारोपियों ने हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने हत्या के बाद शव को नहर में फैक दिया। प्रोपर्टी डीलर के भाई सुरेंद्र सिंह उर्फ संजू का आरोप है कि शनिवार को राजेंद्र निवासी असुआ उसके भाई को दोपहर एक बजे गाड़ी में बैठाकर घर से लेकर गया था। जब शाम को परिजनों ने फोन किया तो बताया कि आधा घंटे में घर पहुँच रहा है। लेकिन जब काफी देर हो गई तो परिजनों ने फिर फोन किया लेकिन प्रोपर्टी डीलर का फोन बंद जा रहा था। हत्यारोपियों ने हत्या के बाद नहर में फेंका शव परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते खोजबीन शुरू की। उसके बाद उन्होंने देर रात थाने में मामले की शिकायत करते हुए राजेन्द्र पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि जितेंद्र की हत्या कर शव को नहर में फैक दिया। परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप पुलिस ने देर रात शिकायत के आधार पर आरोपी के साथ ही उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। और पूछताछ शुरू कर दी है गोताखोर प्रोपर्टी डीलर का शव खोजने में जुटे हुए हैं पुलिस ने हत्यारोपी और उसके परिजनों को हिरासत में लिया एसपी ग्रामीण का कहना है मामले के खुलासे के लिए 4 टीम को लगाया गया है। आरोपी राजेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। हत्यारोपी से पुलिस कर रही पूछताछ
National Roundup | Sea News Live | Breaking News | Sea News Agra | India News | Current Affairs | Daily News | Headlines | Latest News | Trending News | Top Stories | Agra News | Uttar Pradesh News | National Roundup
