• Sun. Oct 25th, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

NATIONAL ROUNDUP :करंट की चपेट में आने से आठ कांवड़ियों की मौत 6घायल |Industrial Nagar police station

Aug 5, 2024

NATIONAL ROUNDUP :करंट की चपेट में आने से आठ कांवड़ियों की मौत 6घायल |Industrial Nagar police station

बिहार के वैशाली जिले के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से आठ कांवड़ियों की मौत हो गई.और 6 घायल हो गए ये सभी एक वाहन पर सवार होकर हरिहरनाथ मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे थे. पुलिस के अनुसार, यह घटना सुलतानपुर गांव की है.कारण को लेकर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन आशंका है कि डीजे ट्रॉली में बांधकर ले जाने के दौरान 11 हजार वोल्ट का तार माइक के संपर्क में आ गया होगा जिसकी वजह से दर्दनाक हादसा हुआ. हादसे से मची दहशत पुलिस उपाधीक्षक (सदर) ओम प्रकाश ने बताया कि सभी मृतक सुल्तानपुर गांव के ही रहने वाले थे. ये सावन महीने में प्रत्येक रविवार को निकलते थे.ऐसा ही 4 अगस्त को किया और रात करीब 12 बजे सभी लोग पहलेजा घाट से गंगाजल भरने और हरिहरनाथ मंदिर जलाभिषेक करने निकले थे. तभी यह घटना घटी. हरिहरनाथ मंदिर जलाभिषेक करने निकले थे कांवड़िये स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद तत्काल बिजली कार्यालय को फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में जुटी पुलिस

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *