• Fri. Sep 11th, 2026

Agra : आस-पड़ोस में है जलभराव, तो नगर निगम को करें वाट्सएप | WhatsApp number | Sea News

Jul 9, 2024

बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आगरा नगर निगम ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। अगर आपके घर के पास या सड़क पर जलभराव है तो उसके निदान के लिए नगर निगम को व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत भेज सकते हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने फोटो के साथ शिकायतें भेजने के लिए दो व्हाट्सएप नंबर 9068133345 और 8272854914 जारी किए हैं। बारिश में जलभराव, गंदगी और सड़क पर गड्ढे जैसी समस्याओं के लिए आगरा स्मार्ट सिटी का एप तो है ही, नगर निगम के कंट्रोल रूम का नंबर भी है। अब ये व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। कोई भी नागरिक समस्याओं के फोटो और अपने मोबाइल नंबर सहित मैसेज कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *