गुजरात के डांग में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक लग्जरी बस के खाई में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 64 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अहवा और सापुतारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. बस सूरत से आ रही थी और शहूर पर्यटन स्थल सापुतारा जा रही थी. इस बस में करीब 70 यात्री सवार थे.
