विवरण- दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रूस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता राजकपूर और मिथुन चक्रवर्ती का जिक्र किया और कहा कि इन कलाकारों ने भारत और रूस की दोस्ती को मजबूत किया है. पीएम ने कहा, मैं भारत और रूस के बीच जो अनोखा रिश्ता है, उसका कायल रहा हूं.
