Bahraich : साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार | Sea News
बहराइच में हरदी थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने लोन और क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लोगों से बैंक खातों की जानकारी हासिल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 लाख 90 हजार रुपये नकद के साथ बड़ी संख्या में आधार कार्ड, चेकबुक, बैंक पासबुक और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए हैं।
Click Here For The Latest News
