Bahraich : नदी में नहाने गये बालक की डूबने से मौत | Sea News
बहराइच में दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक शिव प्रताप सिंह अपनी दादी के साथ नहाने गया था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। परिजन आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Click Here For The Latest News
