Mathura : ई-रिक्शा विवाद में 7 घायल, सियासी रंग चढ़ा | Sea News
मथुरा के वृंदावन में ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। मारपीट की घटना में निषाद समाज के 7 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों से मिलने कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद मथुरा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में घायलों का हाल जाना और अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। मंत्री ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।
Click Here For The Latest News
