Agra : कंबल में छिपे सांप ने भाई-बहिन को डसा, बहिन की मौत | Sea News
आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में कंबल में छिपे सांप ने भाई-बहन को डस लिया। हादसे में 10 वर्षीय कामिनी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय भाई पंकज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। दोनों एक ही चारपाई पर सो रहे थे, तभी कंबल में छिपे सांप ने दोनों को डस लिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
Click Here For The Latest News
