Agra: जामताड़ा में बैठा गैंग ग्रीन गैस के नाम पर कर रहा ठगी | Sea News
ग्रीन गैस बिल का लिंक भेजकर ठगी करने वाला गैंग साइबर क्राइम सेल ने चिन्हित कर लिया है, साइबर पुलिस के अनुसार जामताड़ा झारखंड में बैठे साइबर क्रिमिनल्स ऐसे लिंक भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, इस क्रम में एक माह में दो दर्जन से लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं, इसमें तीन लोगों की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा लिखा गया है, दिनों दिन बढ़े रहे मामलों को लेकर साइबर क्राइम सैल ने ग्रीन गैस ग्राहक डेटा की तत्काल आंतरिक सुरक्षा के लिए प्रबंधक को पत्र लिखा है, Agra
Click here For The latest News
