• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत | Child Dies Due To Drowning In Swimming Pool

Apr 21, 2025

इटावा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान औरैया अजीतमल थाना के सबलपुर गांव निवासी केशव सिंह सेंगर के पुत्र गोपाल जी सेंगर के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर को स्विमिंग पूल में नहाते समय गोपाल अचानक पानी में डूब गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बाहर निकाला। स्विमिंग पूल संचालक उसे तुरंत सीएचसी ले गए। लेकिन वहां किशोर को छोड़कर फरार हो गए। डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *