बुलंदशहर में मामूली बात को लेकर हमलावरों ने किसान पर फावड़े से हमला कर दिया, पीड़ित किसान फसल की सिंचाई कर रहा था, हमलावरों ने धारदार फावड़े से किसान पर हमला करने की वारदात को अंजाम दिया, पीड़ित के परिजनों में इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, पुलिस ने पीड़ित किसान के परिजनों की तहरीर पर तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का ये मामला बताया जा रहा है |
